- Hindi News
- अध्यापकों का जिला स्तरीय महासम्मेलन अगले माह
अध्यापकों का जिला स्तरीय महासम्मेलन अगले माह
अध्यापकों का जिला स्तरीय महासम्मेलन अगले माह
झाबुआ | राज्यअध्यापक संघ की जिलास्तरीय बैठक रविवार को सांई मंदिर परिसर में आयोजित हुई। इसमें अध्यापकों के हित में कई अहम प्रस्ताव पारित किए गए। साथ ही अगले महीने अध्यापकों का जिलास्तरीय महासम्मेलन आयोजित करने का निर्णय भी लिया।
संगठन के जिलाध्यक्ष मनीष पंवार ने गत 14 सितंबर को भोपाल में संपन्न हुई प्रांतीय बैठक में लिए निर्णयों से सभी पदाधिकारियों को अवगत कराया। उन्होंने अध्यापकों की जिलास्तरीय समस्याओं के निदान के लिए संकुलवार और ब्लॉकवार अध्यापक समस्या निवारण शिविर लगवाने का भरोसा दिलाया। वहीं इस वर्ष के अंत तक 1998 से पदोन्नति से वंचित कार्यरत अध्यापकों को हर हाल में पदोन्नति कराने की बात कही। संगठन के फिरोज खान जिला महासचिव दिनेश चौहान ने बताया अब जिले से लगाकर प्रांत तक राज्य अध्यापक संघ स्वयं अकेले अपने बैनर तले ही अध्यापकों की पेट की लड़ाई लड़ेगा। संगठन के अरविंद रावल ने बताया जब तक अध्यापकों का शिक्षा विभाग में संविलियन नहीं होता और 2005 से पूर्व के अध्यापकों को प्रदेश के शिक्षकों की भांति नियमित पेंशन की सुविधा प्रदान नहीं की जाती, तब तक राज्य अध्यापक संघ अपने हक के लिए विभिन्न माध्यमों से सरकार तक अपनी आवाज पहुंचाता रहेगा।