पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • क्रिकेट स्पर्धा 23 दिसंबर से

क्रिकेट स्पर्धा 23 दिसंबर से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
क्रिकेट स्पर्धा 23 दिसंबर से

पेटलावद | लायंसक्लब पेटलावद एवं यंग स्टार क्रिकेट क्लब द्वारा संयुक्त रूप से 23 दिसंबर से शासकीय उत्कृष्ट उमावि मैदान पर क्रिकेट स्पर्धा का आयोजन किया जाएगा। जिसमें पेटलावद के साथ ही दाहोद, शाजापुर, देवास, रतलाम, झाबुआ थांदला की टीमें हिस्सा लेगी। टूर्नामेंट का प्रथम पुरस्कार 21111 रुपए लायंस क्लब की ओर से दिया जाएगा। द्वितीय पुरस्कार 12222 रुपए डॉ. संदीप ठाकुर तथा तृतीय पुरस्कार 7777 रुपए अनंतखेड़ी के सरपंच अंबुसिंह मेड़ा की ओर से प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा मैन ऑफ दी सीरिज के रूप में 3 हजार का पुरस्कार कीर्तिश चाणोदिया, मैन ऑफ दी मैच, बेस्ट बॉलर बेस्ट बेट्समेन को 1-1 हजार रुपए का पुरस्कार साबिर मंसूरी की ओर से दिया जाएगा। सेमीफाइनल में पहुंचने वाली टीमों को कीट के रूप में टी शर्ट और कैप दी जाएगी। 50 किमी से अधिक दूरी से आने वाली टीमों के लिए भोजन के पैकेट की व्यवस्था रहेगी।