पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आज से प्रारंभ होगा प्रभु श्री पार्श्वनाथ का जन्म कल्याणक महोत्सव

आज से प्रारंभ होगा प्रभु श्री पार्श्वनाथ का जन्म कल्याणक महोत्सव

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आज से प्रारंभ होगा प्रभु श्री पार्श्वनाथ का जन्म कल्याणक महोत्सव

झाबुआ | किशनपुरीस्थित श्री गौड़ी पार्श्वनाथ मंदिर पर सोमवार से प्रभु श्री पार्श्वनाथ का जन्म कल्याणक महोत्सव मनाय जाएगा। इसके साथ ही अट्ठम तप की शुरुआत तपस्वियों की धारणा के साथ होगी। महोत्सव को साध्वी श्री विनयदर्शिताश्री साध्वी श्री विरागयशाश्री अपनी निश्रा प्रदान करेंगी। आचार्य तीर्थेंद्रसूरी समिति के संजय कांठी महोत्सव समिति के अध्यक्ष नरेंद्र पगारिया ने बताया अट्ठम तप तीन दिन के एकासने के लिए प्रत्येक परिवार से संपर्क किया गया था। महोत्सव के प्रथम दिन 15 दिसंबर को तपस्वियों के धारणे होंगे। 16 दिसंबर को सुबह साढ़े 9 बजे साध्वीश्री के प्रवचन, 11 बजे तपस्वियों के एकासने दोपहर ढाई बजे प्रभु आदेश्वर भगवान की पंच कल्याणक पूजन की जाएगी।