छेड़छाड़ का मामला दर्ज
छेड़छाड़ का मामला दर्ज
झाबुआ | रातमें दुकान जल्दी बंद करने की बात को लेकर दुकान संचालक ने विवाद करते हुए युवती से छेड़छाड़ की। पुलिस के अनुसार शिकायतकर्ता की मां ने युवक अमृत पिता छोगालाल देवड़ा को रात में 1 बजे से पहले दुकान बंद करने को कहा। इस बात को लेकर उसने महिला से विवाद किया। बीचबचाव के लिए बेटी आई तो बुरी नीयत से उसका हाथ पकड़ा और कुर्ती फाड़ दी। झाबुआ कोतवाली में आरोपी के विरुद्ध धारा 354, 323 में प्रकरण दर्ज किया गया।