पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गैस उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए पिटोल में लगाया कैंप

गैस उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए पिटोल में लगाया कैंप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गैस उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए पिटोल में लगाया कैंप

झाबुआ | घरेलूगैस उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए जिला सहकारी थोक उपभोक्ता भंडार द्वारा अध्यक्ष विजय नायर के मार्गदर्शन में कैंप लगाए जा रहे हैं। इसी क्रम में रविवार को पिटोल में कैंप आयोजित हुआ। जिसमें 200 उपभोक्ताओं ने फॉर्म जमा कराए। उनसे आधार कार्ड, समग्र आईडी और बैंक का खाता नंबर लिया गया। अब इन सभी उपभोक्ताओं के खातों को आधार से लिंक किया जाएगा, ताकि सब्सिडी की राशि सीधे जमा हो सके। कार्रवाई में भंडार के कर्मचारी अश्विनी रावत, सहायक गौरव शाह संदीप चौहान की अहम भूमिका रही। गौरतलब है कि इससे पूर्व कालीदेवी पारा में कैंप हो चुके हैं। सोमवार को कल्याणपुरा में कैंप लगेगा।