- Hindi News
- ठंडी हवा से ठिठुरा अंचल, पारे ने लगाया 9 डिग्री का गोता
ठंडी हवा से ठिठुरा अंचल, पारे ने लगाया 9 डिग्री का गोता
मावठा गिरने से अधिकतम तापमान में भी आई गिरावट
भास्करसंवाददाता | झाबुआ
मावठागिरने के बाद चली सर्द हवाओं ने अंचल को कंपकंपा दिया। पारा 9.1 डिग्री का गोता लगाकर न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस पर जा पहुंचा है। अधिकतम तापमान में भी 1.8 डिग्री की गिरावट आई है। इन हालातों को कृषि वैज्ञानिक फसलों के लिहाज से बेहतर बता रहे हैं। दो-तीन रोज से मौसम में बदलाव आने लगा था। शुक्रवार रात कुछ क्षेत्रों में मावठा गिरा, जिससे मौसम में ठंडक घुल गई। रविवार सुबह से ठंडी हवा चलने लगी, जिससे पारा लुढ़क गया। ठंड से बचने के लिए दोपहर में भी लोग गरम कपड़े पहने नजर आए।
तापमानमें आएगी गिरावट
^उत्तर-पूर्वी हवा चलने से मौसम में ठंडक गई है। सर्दी ने दस्तक दे दी है और रबी सीजन के लिए ये अच्छे हालात हैं। इससे किसानों को फायदा होगा। डॉ.आरके त्रिपाठी, मौसमवैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केंद्र, झाबुआ
तापमानएक नजर में
दिनांकअधिकतम न्यूनतम
14दिसंबर 28.2 8.5
13 दिसंबर 30 17.6
12 दिसंबर 30.5 16.4
11 दिसंबर 31 14.6
10 दिसंबर 32.5 12.6
झाबुआ. बहादुर सागर तालाब में धुंध के कारण सुबह के वक्त कुछ ऐसा नजारा रहा।