- Hindi News
- विरोध और हल्का बल प्रयोग के बीच मंडी में शिफ्ट हो गया हाट बाजार
विरोध और हल्का बल प्रयोग के बीच मंडी में शिफ्ट हो गया हाट बाजार
अब नहीं लगेगा बार-बार जाम, ठेले वालों से नहीं होगी आम लोगों को परेशानी। एहतियातन छतरी चौक के हिस्से में दिनभर पुलिस जवान तैनात रहे। मंडी में भी अधिकारियों ने डेरा डाले रखे।
भास्करसंवाददाता | झाबुआ
फुटकरविक्रेताओं के विरोध और आक्रोश के बीच आखिरकार प्रशासन को साप्ताहिक हाट बाजार कृषि उपज मंडी में शिफ्ट करने में सफलता मिल गई। हालांकि इस पूरी कवायद में अधिकारियों को पसीना गया। कांग्रेस के पूर्व विधायक जेवियर मेड़ा युवक कांग्रेस के लोकसभा अध्यक्ष आशीष भूरिया ने फुटकर विक्रेताओं के पक्ष में मोर्चा खोल दिया तो व्यवस्था संभालने एसडीएम अंबाराम पाटीदार एसडीओपी रचना भदौरिया को दल-बल के साथ मैदान में उतरना पड़ा। प्रशासन द्वारा किए गए बदलाव का शहरवासी और बाहर से आने वाले विक्रेताओं ने समर्थन किया है। पहले पहल विरोध के बाद दोपहर 1 बजे तक हाट बाजार हमेशा की तरह अपने ढर्रे पर गया। लोगों ने जमकर खरीदारी की।
साप्ताहिक हाट बाजार लगने के पुराने स्थान में तब्दीली की सूचना पहले ही सभी फुटकर विक्रेताओं को दी जा चुकी थी। उसी के अनुरूप रविवार को सारे इंतजाम किए गए। सुबह साढ़े 7 बजे से मंडी में हलचल शुरू हो गई। एसडीएम अंबाराम पाटीदार एसडीओपी रचना भदौरिया के नेतृत्व में सीएमओ एमआर निंगवाल नपा कर्मचारियों की एक टीम ने कृषि उपज मंडी में मोर्चा संभाला। दूसरी टीम आरआई केएल मीणा थाना प्रभारी एसडी सिंह के नेतृत्व में बस स्टैंड क्षेत्र में मौजूद थी। जितने भी दुकानदार रहे थे उन्हें एक-एककर मंडी भेजा जा रहा था। बाहर से सामान बेचने आए विक्रेता मंडी रवाना हो गए। इन्हें पहले से चिह्नित स्थान पर बैठाया गया। इस समय तक दुकानदार असमंजस में थे कि हाट बाजार लगेगा या नहीं। उधर, कतिपय स्थानीय सब्जी विक्रेता अन्य फुटकर दुकानदार प्रशासन की कार्रवाई के विरोध छतरी चौक पर लामबंद होने लगे। जब यहां भीड़ जमा हो गई तो पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर सभी को खदेड़ा। ऐसे में वे समर्थन के लिए विवेकानंद कॉलोनी स्थित पूर्व विधायक जेवियर मेड़ा के घर पहुंच गए। उन्हें अपनी समस्या से अवगत कराया। पूर्व विधायक ने कहा मैं एसडीएम से चर्चा करता हूं। इसके बाद वे सब्जी विक्रेताओं के साथ मंडी पहुंच गए। यहां दुकानें लगी देख पूर्व विधायक के साथ आए सब्जी विक्रेताओं ने अचानक विरोध शुरू कर दिया। उन्होंने मंडी में दुकान लगाने वालों को धमका