भक्तामर पूजन पढ़ाते मुनिश्री।
भक्तामर पूजन पढ़ाते मुनिश्री।
तीन दिवसीय जन्मकल्याणक महोत्सव शुरू
मेघनगर | मोहनखेड़ाजैन यात्रिक धर्मशाला प्रांगण स्थित गौड़ी पार्श्वनाथ भगवान के मंदिर पर तीन दिवसीय पार्श्वनाथ जन्म कल्याणक की शुरुआत रविवार से हुई। मुनिश्री रजतचंद्र विजयजी की निश्रा में महोत्सव का शुभारंभ पूजा भक्ति के साथ हुआ। प्रात: 7 बजे भक्तामर पाठ, पक्षाल पूजन हुई। 9 बजे झाबुआ महिला मंडल ने पार्श्वनाथ पंचकल्याणक पूजन पढ़ाई। दोपहर में मुनिश्री रजतचंद्र विजयजी ने विधिविधान के साथ संगीतमय भक्तामर महापूजन पढाई। पश्चात अठ्ठम तप के आराधक तपस्वियों के धारणा हुई। जिसका लाभ सुरेशचंद्र पूरणमल जैन परिवार ने लिया। रात्रि में भगवान गुरुदेव की आकर्षक अंगरचना की गईं।
आजके कार्यक्रम : 15दिसंबर प्रात: भक्तामर, पक्षाल, पुजन होगी। 9 बजे पार्श्वनाथ वंदना एवं प्रवचन होंगे। दोपहर में पार्श्वनाथ पंचकल्याणक पूजन पढ़ाई जाएगी। रात में भक्ति भावना होगी।