ब्याज के 51 लाख रुपए माफ किए
मेगा लोक अदालत के माध्यम से जिला सहकारी बैंक से जुड़े 474 प्रकरणों का निराकरण
भास्करसंवाददाता | झाबुआ
जिलासहकारी केंद्रीय बैंक परिसर मे आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत सहकारिता खंडपीठ में झाबुआ जिले के 281 प्रकरणों मे ग्रामीणों को 22.92 लाख रुपए ब्याज की राशि में छूट दी गई। कुल 51.37 लाख रुपए की वसूली हुई। वहीं आलिराजपुर जिले के 140 प्रकरणों में 15.93 लाख रुपए ब्याज की राशि में छूट देकर 34.58 लाख की वसूली की गई। जिला कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के 53 प्रकरणों में 12.20 लाख की छूट देकर 21.59 लाख रुपए वसूल कर प्रकरणों का निराकरण किया गया। किसानों को विशेष एवं सत्र न्यायाधीश केसी बांगड़, अपर जिला न्यायाधीश डीएस चौहान जिला विधिक सहायता अधिकारी दिग्विजयसिंह ने प्रमाण पत्र प्रदान किए। इस अवसर पर उपायुक्त सहकारिता बबलू सातनकर, खंडपीठ आलीराजपुर के पीठासीन अधिकारी एवं उपायुक्त सहकारिता अंबरीश वैद्य, सुलहकर्ता सदस्य यशवंत भंडारी, अभिभाषक मनोज मेहता, रजनीकांत वाणी सुधीर जैन, बैंक के वरिष्ठ महाप्रबंधक विजयसिंह कुर्मी, नोडल अधिकारी जीएल सोलंकी, जिला कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के महाप्रबंधक राजेंद्र नारमदेव मौजूद थे।