पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हाट बाजार का स्थान बदलने को लेकर सब्जी विक्रेताओं में आक्रोश

हाट बाजार का स्थान बदलने को लेकर सब्जी विक्रेताओं में आक्रोश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डिप्टी कलेक्टर को ज्ञापन देने पहुंचे सब्जी व्यापारी।

कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा

भास्करसंवाददाता | झाबुआ

प्रशासनके साप्ताहिक हाट बाजार का स्थान बदलने के निर्णय को लेकर सब्जी विक्रेता लामबंद हो गए हैं। मंगलवार को इस मुद्दे पर उन्होंने डिप्टी कलेक्टर पुरुषोत्तम कुमार को कलेक्टर के नाम ज्ञापन भी सौंपा, जिसमें मंडी में जाने को लेकर तर्क के साथ ही हाट बाजार के दिन सुचारु यातायात व्यवस्था बनाए रखने के सुझाव दिए।

गौरतलब है कि प्रशासन ने हाट बाजार को मंडी में स्थानांतरित करने का निर्णय लिया है, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारु रहे। हालांकि इस बदलाव का सब्जी विक्रेता विरोध कर रहे हैं। उनका कहना है कि पूर्व में हाट बाजार नगरपालिका से लेकर पूरे शहर में लगता था। बाद में इसे सज्जन रोड टीचर्स कॉलोनी की तरफ स्थानांतरित किया गया। यदि अब मंडी में हाट बाजार लगाया जाता है तो कई तरह की समस्याएं पैदा हो जाएंगी। मंडी में शहर के लोग खरीदी के लिए नहीं पहुंचेंगे, जिससे विक्रेताओं को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा। सब्जी विक्रेताओं ने हाट बाजार का स्थान परिवरिर्तत नहीं करने की मांग की है।

मंडीमें जाने के लिए सब्जी विक्रेताओं के तर्क

> कई सब्जी विक्रेता बस से आते हैं। उन्हें मंडी तक पहुंचने में आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा।

> कृषि उपज मंडी असुरक्षित स्थान है। शहर से दूर होने के कारण चोरी लूट की आशंका बढ़ेगी। नेशनल हाईवे पर स्थित होने के कारण दुर्घटना की आशंका रहेगी।

> शराबियों द्वारा महिला सब्जी विक्रेताओं से छेड़छाड़ की जा सकती है।

टैफिक व्यवस्था के सुझाव

> त्योहार के समय जिस तरह की ट्रैफिक व्यवस्था रहती है, उसे हाट बाजार के दिन भी लागू किया जाए।

> भारी वाहन जो राजबाड़ा चौक से सज्जन रोड होकर जाते हैं उन्हें राजगढ़ नाके से सीधे निकाला जाए, जिससे यातायात बाधित नहीं होगा।

> छतरी चौक से सज्जन रोड तथा थांदला गेट तक नगरपालिका चूने की लाइन डाल दे। इसके अंदर ही दुकानें लगाई जाएं, जिससे इमरजेंसी वाहन, पुलिस वाहन फायर ब्रिगेड आसानी से निकल सकेगी।