पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अब जमीन अधिग्रहण के लिए रेलवे को देना होंगे साढ़े 5 करोड़ ज्यादा

अब जमीन अधिग्रहण के लिए रेलवे को देना होंगे साढ़े 5 करोड़ ज्यादा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एसडीएम ने पश्चिम रेलवे के उप मुख्य अभियंता (निर्माण रतलाम) को तय मुआवजे की 80 प्रतिशत रकम जमा कराने के लिए लिखी चिट्ठी, इसके बाद होगा धारा 11 का प्रकाशन

सचिनबैरागी | झाबुआ

इंदौर-दाहोदरेल परियोजना के लिए झाबुआ जिले में पटरी बिछाने की कवायद फिर से चल पड़ी है। हालांकि अब रेलवे को पूर्व में तय मुआवजा से लगभग साढ़े 5 करोड़ रुपए अधिक देना होंगे। इसकी वजह रेलवे द्वारा जमीन अधिग्रहण की कार्रवाई में की गई लेतलाली को बताया जा रहा है।

गौरतलब है कि रेल परियोजना के लिए पिटोल से झाबुआ के बीच 12 गांवों के 217 किसानों की 59.38 हेक्टेयर निजी जमीन अधिग्रहित की जाना है। पूर्व में प्रशासनिक स्तर पर इसकी सारी तैयारियां हो गई थीं। यहां तक कि धारा 4 का प्रकाशन भी कर दिया गया। तत्समय गाइड लाइन के अनुसार 3 करोड़ 29 लाख 22 हजार 162 रुपए मुआवजा राशि तय हुई थी। इसमें से 80 प्रतिशत राशि यानी करीब 2 करोड़ 63 लाख 37 हजार 729 रुपए पश्चिम रेलवे को जिला प्रशासन के खाते में जमा कराने थे। रेल्वे ने इस दिशा में कोई प्रयास नहीं किए। नतीजतन जमीन अधिग्रहण का मामला ठंडे बस्ते में चले गया। हाल ही में पश्चिम रेलवे के उप मुख्य अभियंता (निर्माण) ने कलेक्टर को फिर से रेल परियोजना के लिए जमीन अधिग्रहण की कार्रवाई के संबंध में चिट्ठी लिखी है। चूंकि अब जमीन अधिग्रहण के नियमों में संशोधन हो गया है, इसलिए मुआवजा भी नई गाइड लाइन के अनुसार तय किया गया है। जो 8 करोड़ 95 लाख 24 हजार 500 रुपए बन रहा है। फिलहाल इसमें से 80 फीसदी रकम यानी 7 करोड़ 16 लाख 19 हजार 600 रुपए पश्चिम रेलवे द्वारा जिला प्रशासन को जमा करने होंगे। इसके बाद नए भू अर्जन अधिनियम के तहत जमीन अधिग्रहण के लिए धारा 11 का प्रकाशन होगा। इसमें प्रभावित किसानों की सूची के साथ सर्वे नंबर और अधिग्रहण की जाने वाली जमीन के रकबे का उल्लेख होगा। दावे-आपत्ति के बाद मुआवजा वितरण की कार्रवाई की जाएगी।

मकान-कुएंआदि का आकलन बाद में होगा

रेलपरियोजना के लिए अधिग्रहित की जाने वाली जमीन पर बने मकान, कुएं, ट्यूबेवल, पेड़ आदि का मुआवआ अलग से तय होगा। इसका आकलन किया जाना शेष है।

2008में की थी घोषणा-

प्रधानमंत्रीडॉ. मनमोहनसिंह ने 8 फरवरी 2008 को झाबुआ में इंदौर-दाहोद रेल परियोजना का शिलान्यास करते हुए उम्मीद जताई थी कि 2011 में यहां चलती रेल देखने को मिलेगी।