- Hindi News
- थांदला के दो युवकों को लाठियों से पीटकर लूटा
थांदला के दो युवकों को लाठियों से पीटकर लूटा
वारदात : साढे नौ हजार रुपए, चांदी की चेन पोची छीनी
भास्करसंवाददाता | पेटलावद
रतलामसे थांदला की ओर रहे बाइक सवार दो युवकों को माही नदी के आगे ग्राम उंडवा के समीप छह बदमाशों ने लाठी और पत्थरों से हमला कर लूट लिया। उनसे साढ़े नौ हजार रुपए, चांदी की पोची चेन छीन ली। रतलाम पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज किया। घायल युवकों को साथियों ने देर रात जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
वारदात में थांदला निवासी दीपक पिता मनिराम ब्रजवासी (21) तथा राहुल पिता ओमप्रकाश (20) रविवार को रतलाम में मोबाइल संबंधित उपकरण खरीदने गए थे। उनके साथ दोस्त ब्रजेश पिता भीखालाल वर्मा गोविंद पिता नारायण अग्रवाल भी थे। दीपक ने बताया ब्रजेश की थांदला में मोबाइल सुधारने की दुकान है। चारों शाम 6 बजे रतलाम पहुंचे थे। लौटने में रात हो गई। करीब 10 बजे झाबुआ रोड पर उंडवा पुलिया के पास सड़क पर छह युवक लाठियां लेकर खड़े थे। उनसे बचने के लिए इन्होंने सड़क से नीचे बाइक उतारी। इससे बाइक फिसल गई और दीपक राहुल गिर गए। लाठी लेकर खड़े युवक दोनों को पीटने लगे। पत्थर भी मारे। उन्होंने दीपक से पांच हजार रुपए, चांदी की पोची, चेन तथा राहुल से पर्स और साढ़े चार हजार रुपए छीन लिए। पर्स में एटीएमए, वोटरआईडी कार्ड, आधार कार्ड अन्य दस्तावेज थे।
दोसाथी आगे निकल गए थे
ब्रजेशने बताया वह गोविंद के साथ बाइक से आगे निकल गया था। दीपक और राहुल दूसरी बाइक पर थे। बाइक नहीं दिखने पर करवड़ में रुके और दीपक को फोन लगाया तो उसने घटना की जानकारी दी। ब्रजेश और गोविंद आए और दीपक तथा राहुल को अस्पताल ले गए। बिलपांक टीआई यूएस सोनी ने बताया रात को दिए बयान में घायलों ने बाइक छीनने की जानकारी दी। बाइक घटनास्थल पर मिली। बयान के आधार पर चोरी का प्रकरण दर्ज किया है।