सड़कों पर नजर नहीं आएंगे फुटकर विक्रेता
चाचा नेहरू उद्यान में किया जाएगा शिफ्ट, समतलीकरण का काम शुरू
भास्करसंवाददाता | झाबुआ
शहरकी सड़कों पर अब फुटकर विक्रेता और हाथठेले वाले नजर नहीं आएंगे। इन्हें चाचा नेहरू उद्यान में शिफ्ट करने की तैयारी की जा रही है। मंगलवार को उद्यान के समतीलीकरण का काम शुरू भी हो गया। वर्तमान में कमल टॉकिज गली से लेकर थांदला गेट तक के हिस्से में गांव से आने वाले फुटकर सब्जी विक्रेता बैठते हैं। इसके अलावा सिद्धेश्वर कॉलोनी की तरफ जाने वाले रास्ते पर कपड़ों की दुकानें लगती हैं। चूंकि रास्ते पहले ही संकरे हैं, ऐसे में दिनभर में कई दफे आवागमन बाधित होता है। स्थिति को देखते हुए इन सभी छोटे दुकानदारों हाथ ठेलेवालों को चाचा नेहरू उद्यान की खाली पड़ी जमीन पर दुकान लगाने के लिए स्थान दिया जाएगा।
जिम्मेदार बोले
^गांव से यहां आकर सब्जी बेचने वालों के साथ ही शहर के अन्य फुटकर विक्रेताओं को जल्द ही चाचा नेहरू उद्यान में शिफ्ट कर दिया जाएगा। इसकी योजना बना ली गई है। एमआरनिंगवाल, सीएमओ,झाबुआ
चाचा नेहरू उद्यान में समतलीकरण का काम शुरू हो गया है।