महिलाएं अधिकारों का प्रयोग करें
कार्यशाला में मौजूद अधिकारी-कर्मचारी।
झाबुआ | महिलाओंको सशक्त बनाने के लिए सरकार ने कानून बनाए हैं। उनके आर्थिक विकास के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही है। महिलाओं को अपने सशक्तिकरण के लिए आगे आकर कानून का उपयोग करना होगा।
यह बात जिला महिला सशक्तिकरण अधिकारी आरएस बघेल ने कही। वे उषा किरण योजना के तहत आयोजित कार्यशाला में बोल रहे थें। उन्होंने कहा आर्थिक विकास ही समाज में नारी को उसका उचित स्थान दिला सकता है। महिलाओं को सशक्त होकर कुरीतियों को रोकना होगा। सभी मिलकर ऐसा प्रयास करें कि महिलाओं का समग्र विकास हो सकें। एडवोकेट अर्चना राठौर ने महिला संबंधी कानून अधिकारों की जानकारी दी। अनिता तोमर ने घरेलू हिंसा से जुड़ी जानकारी दी। स्वागत भाषण जिला कार्यक्रम अधिकारी आरएस जमरा ने दिया। इस अवसर पर सहायक संचालक अजयसिंह चौहान सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।