पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नेशनल हाईवे पर लगाए क्राइम जोन के साइन बोर्ड

नेशनल हाईवे पर लगाए क्राइम जोन के साइन बोर्ड

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नेशनल हाईवे पर लगाए क्राइम जोन के साइन बोर्ड

भास्कर संवाददाता | झाबुआ

इंदौर-अहमदाबादनेशनल हाईवे पर हाल ही के दिनों में हुई लूट की वारदातों को देखते हुए पुलिस विभाग ने झाबुआ से पिटोल के मध्य चुनिंदा स्थानों पर क्राइम जोन के साइन बोर्ड ही लगा दिए। इस पर अलर्ट के साथ ही पुलिस कंट्रोल रुम का टेलीफोन नंबर 07392-243169 लिखा गया है। उद्देश्य यही है कि रास्ते में किसी के साथ कोई वारदात होती है तो वह तत्काल पुलिस को खबर कर सकें। ताकि अपराधियों को पकडऩे के लिए समय रहते कार्रवाई की जा सकें।

दोमुंह वाली बच्ची जन्मी, मौत

थांदला| यहांके कैथोलिक मिशन अस्पताल में गुरुवार सुबह एक दो मुंह की बच्ची का जन्म हुआ। हालांकि जन्म के तत्काल बाद ही उसकी मौत हो गई। प्रसूति डॉ. प्रीति, डॉ. मंजु ने कराई। अस्पताल प्रबंधन ने महिला की पहचान गोपनीय रखी है।