पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फाइनल में झाबुआ ने रतलाम को 16 रन से हराया

फाइनल में झाबुआ ने रतलाम को 16 रन से हराया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मैच के दौरान शॉट लगाता खिलाड़ी।

आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा आयोजित हुई जिला स्तरीय टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन

भास्करसंवाददाता | पेटलावद

शासकीयउत्कृष्ट विद्यालय के खेल मैदान पर आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा आयोजित की गई टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता पर झाबुआ ने कब्जा जमाया। फाइनल मुकाबले में उसने रतलाम की टीम को 16 रन से हराया। प्रतियोगिता में झाबुआ, रतलाम, आलीराजपुर, बड़वानी, धार और खरगोन की टीम ने भाग लिया था। जीत के बाद मंडला में आयोजित होने वाले विभागीय राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में झाबुआ जिले के पांच खिलाड़ियों का चयन किया गया। है। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर सहायक आयुक्त मोहिनी श्रीवास्तव, प्राचार्य पीटर रेबेलो, जिला खेल अधिकारी कुलदीप धबाई, खेल प्रशिक्षक युगेंद्रदत्त पुरोहित, अमजद खान, नरेश पुरोहित एवं खेल समिति अध्यक्ष भरत चौधरी ने शुभकामनाएं दी है।