विश्वकर्मा जयंती पर निकाली शोभायात्रा
विश्वकर्मा जयंती पर निकाली शोभायात्रा
पेटलावद | विश्वकर्माजयंती पर नगर में शोभायात्रा निकाली गई। मिस्त्रियों के सहयोग से निकली इस यात्रा की शुरुआत नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर पहुंची जहां भगवान विश्वकर्मा की महाआरती उतारी गई। इस अवसर पर दिनेश पोरवाल, देवानंद मिस्त्री, गोपाल गुरू, मीठालाल मेड़ा, मांगीलाल पाटीदार, नरेंद्र पोरवाल, भागीरथ मिस्त्री, मुकेश लौहार, विजय गेहलोत, धन्नालाल लौहार, कर्मा मिस्त्री, मोहन भायल, भूरालाल मिस्त्री सभी राज मिस्त्रियों ने भाग लेकर धर्म लाभ लिया।
अखंडज्योत लेने श्रद्धालु पावागढ़ रवाना
झाबुआ | नवदुर्गामहोत्सव के लिए ग्राम झकेला के ग्रामीण अखंड ज्योत लेने गुरुवार को पैदल पावागढ़ के लिए रवाना हुए। सात सदस्यीय दल 21 सितंबर को तीर्थस्थल पहुंचेगा। यह लगातार 16वीं यात्रा है। अखंड ज्योत को झकेला में स्थापित किया जाएगा। पैदल यात्रियों में बदिया, विक्रमसिंह मेड़ा, करमसिंह, कालिया, राकेश, मनोज वेलसिंग शामिल है।
धूमधामसे मनाएंगे महाराजा अग्रसेन की जयंती
पेटलावद | अग्रवालसमाज द्वारा 25 सितंबर को महाराजा अग्रसेन की जयंती समारोहपूर्वक मनाई जाएगी। इसकी कार्ययोजना के लिए समाज के युथ क्लब की बैठक रखी गई। जिसमें सदस्यों को जिम्मेदारियां सौंपी गई। समारोह की शुरुआत महाराजा अग्रसेन की पूजा-अर्चना के साथ होगी। समाज के महेंद्र अग्रवाल मधुसुदन अग्रवाल ने बताया अग्रसेन इस दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। महाराजा अग्रसेन की आरती के साथ प्रसादी का वितरण किया जाएगा।
लगातारबारिश से बदहाल हुई सड़क
करड़ावद | क्षेत्रमें पिछले दिनों हुई लगातार बारिश से सड़कों की हालत खस्ता हो गई। इससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। थांदला-बदनावर राजमार्ग पर स्थित नयानगर खतरनाक अंधे मोड़ के समीप सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढ़े हो गए, जिससे हमेशा हादसे की आशंका बनी रहती है। सड़क निर्माण कंपनी द्वारा इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा।
कुत्तेको बचाने में बाइक गिरी, दो घायल
पेटलावद | कुत्तेको बचाने के चक्कर में बाइक असंतुलित होकर गिर गई। घटना में दो युवक घायल हुए हैं। गुरुवार शाम पवन पिता छगनलाल यादव (22) निवासी सारंगी अपने दोस्त दिनेश चौहान के साथ पावागढ़ से अपने घर रहे थे। तभी रास्ते में सामने एक कुत्ता गया। जिसे बचाने के चक्कर में बाइक असंतुलित ह