पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पदभार ग्रहण कर सेवा की शपथ ली

पदभार ग्रहण कर सेवा की शपथ ली

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोटरीक्लब का अधिष्ठापन समारोह बुधवार रात सज्जन रोड स्थित निजी गार्डन में हुआ। इसमें नए पदाधिकारियों ने पदभार ग्रहण करने के साथ ही सेवा कार्य करने की शपथ ली। उत्कृष्ट कार्य करने वालों के साथ प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया।

समारोह के मुख्य अतिथि कलेक्टर बी. चंद्रशेखर थे। उन्होंने कहा रोटरी एक एक ऐसी संस्था है जो अपने अभूतपूर्व कार्यों के लिए जानी जाती है। सेवा कार्यों के लिए जिला प्रशासन की ओर से हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी। क्षेत्रीय विधायक शांतिलाल बिलवाल ने कहा रोटरी के माध्यम से जो कार्य किए जा रहे वे अनुकरणीय हैं। अन्य संगठन भी इससे प्रेरणा लेते हैं। क्लब के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डीएस गांधी ने संस्था के कार्यों से अवगत कराया। अध्यक्षता क्लब के अध्यक्ष प्रमोद भंडारी ने की। कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ धनराजू एस, एएसपी एसएस कनेश, रोटरी क्लब के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डीएस गांधी, रोटरी क्लब के पूर्व अध्यक्ष यशवंत भंडारी पूर्व सचिव उमंग सक्सेना अतिथि के रूप में शामिल हुए। स्वागत गीत आयुषी अरोरा ने प्रस्तुत किया। अतिथि परिचय मगनलाल गादिया ने दिया। अतिथियों का स्वागत क्लब के विनोद बाफना, नुरुद्दीनभाई पिटोलवाला, मनीष व्यास, दिनेश सक्सेना, प्रदीप रूनवाल, नीरजसिंह राठौर, प्रदीप जैन, रवीश मंत्री, जयेंद्र बैरागी, डॉ. विक्रांत भूरिया, इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष सविता अग्रवाल अंजु भंडारी ने किया।

उत्कृष्ट कार्य पर सम्मानित किया

समारोह में उत्कृष्ट कार्य पर पुलिस अधीक्षक एसपी सिंह को रोटरी र| से अलंकृत किया जाना था। अपरिहार्य कारणों से वे नहीं पाए तो प्रशस्ति पत्र एएसपी एसएस कनेश को प्रदान किया गया। इतिहासकार डॉ. केके त्रिवेदी, श्वेतांबर जैन समाज के सुश्रावक संजय मेहता कविता मेहता, योग प्रशिक्षक रूक्मिणी वर्मा जयेंद्र बैरागी को भी सम्मानित किया।

प्रतिभाओं का सम्मान

शा. बालक उमावि रातीतलाई में चौथी कक्षा की छात्रा रीना मकोड़िया, मा. वि. हुड़ा में 8वीं की छात्रा आरजू मोहम्मद, बुनियादी हाईस्कूल में 8वीं के छात्र रवि पिपलौदा, 9वीं की छात्रा कविता राठौर को पुरस्कृत किया गया। वहीं आदर्श विद्या मंदिर के रिजवान वाहीदउद्दीन काजी तरूण संतोष बरोड़ को भी पुरस्कृत करने के साथ उन्हें प्रोत्साहन राशि भी दी गई।

पिन लगाकर पदभार ग्रहण कराया

समारोह में क्लब के