स्कूल जाने निकला नाबालिग लापता
स्कूल जाने निकला नाबालिग लापता
झाबुआ | घरसे स्कूल जाने निकला नाबालिग लापता हो गया। मामला मेघनगर थाने के ग्राम खच्चरटोड़ी का है। गांव के प्रकाश पिता नाथू सोनार्थी का 14 वर्षीय बेटा रोहित स्कूल के लिए निकला। जब शाम तक नहीं लौटा तो घरवाले उसे ढूंढने निकले। रिश्तेदारों में भी तलाशा, लेकिन कुछ पता नहीं चला। शंका के आधार पर मेघनगर थाने में अपहरण का प्रकरण दर्ज कराया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
घरजा रही छात्रा के साथ छेड़छाड़
झाबुआ | स्कूलसे टेम्पो में घर जा रही छात्रा के साथ आरोपी मुनसिंह पिता टिटिया निवासी झौंसर ने छेड़छाड़ की। उसका हाथ पकड़ लिया और विरोध करने पर आंख के ऊपर मारकर चोट पहुंचाई। पेटलावद थाने में प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।