नदी में नहाने गए युवक की डूबने से मौत
नदी में नहाने गए युवक की डूबने से मौत
झाबुआ | ग्रामउमरिया दरबार निवासी युवक मुन्ना पिता कालिया डामोर (18) की नदी में डूबने से मौत हो गई। घटना बुधवार शाम की है। बताया जाता है कि वह शाम करीब 6 बजे नदी पर नहाने गया था। इसके बाद नहीं लौटा। घरवालों ने सोचा मुन्ना नदी के दूसरी ओर रहने वाले अपने मामा के घर चले गया होगा। गुरुवार सुबह नदी में मुन्ना का शव नजर आया। तब जाकर स्थिति का पता चला। दोपहर में जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया।
बामनियाके व्यवसायी की ट्रेन से कटने से मौत
झाबुआ | बामनियानिवासी व्यवसायी भूपेंद्र मूथा की ट्रेन से कटने से मौत हो गई। घटना गुरुवार दोपहर की है। बामनिया-भैरोगढ़ रेलखंड पर दोपहर करीब दो बजे एक शव पड़ा मिला। आरपीएफ प्रधान आरक्षक रामरतन बघेल ने बताया मृतक के पास मिले मोबाइल से उसकी शिनाख्त बामनिया निवासी भूपेंद्र मूथा के रूप में की गई है। मामले की जांच की जा रही है।
सर्पदंशसे ग्रामीण की मौत
झाबुआ | ग्रामकोटड़ा निवासी चुन्नीलाल पिता खीमा निनामा (40) को घर पर सांप ने डंस लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। थांदला थाने में मर्ग कायम किया गया।
लिंकफेल होने से बंद रहा बैंक कारोबार
पेटलावद | शहरमें आए दिन बैंकों की लिंक फेल हो रही है। बुधवार को तीन बैंकों में दिनभर लिंक फेल होने से काम नहीं हो सका। दिनभर कारोबार प्रभावित हुआ। इससे पहले मंगलवार को भी बैंक में लिंक फेल थी। इससे उपभोक्ताओं को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा था। हालांकि भारतीय स्टेट बैंक की लिंक दोपहर बाद जुड़ सकी जबकि बैंक ऑफ इंडिया और बैंक ऑफ बड़ौदा में कोई कार्य नहीं हो सका। आए दिन हो रही इस समस्या से ग्राहकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
समितिकी बैठक आज
झाबुआ | 25सितंबर से 20 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले कृषि महोत्सव को लेकर गठित जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक 19 सितंबर को सुबह साढ़े 10 बजे कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित होगी। इसकी अध्यक्षता प्रभारी मंत्री अंतरसिंह आर्य करेंगे। कलेक्टर ने सभी विभागों के जिला प्रमुखों को बैठक में मौजूद रहने के निर्देश दिए हैं।
फुटतालाबमें गुजरात और इंदौर के कलाकार देंगे प्रस्तुति
मेघनगर | वनेश्वरमारुतिनंदन हनुमान मंदिर कुटीर समिति फुटतालाब द्वारा इस वर्ष भी नवरात्रि महोत्सव धूमधाम से म