- Hindi News
- अवैध रेत परिवहन करते दो ट्रकों पर लगाई 1.40 लाख की पैनल्टी
अवैध रेत परिवहन करते दो ट्रकों पर लगाई 1.40 लाख की पैनल्टी
जिला खनिज अधिकारी ने की कार्रवाई
भास्करसंवाददाता | झाबुआ
अवैधरूप से रेत का परिवहन करते दो ट्रकों पर खनिज विभाग ने 1 लाख 40 हजार की पैनल्टी लगाई है। दोनों ट्रक आलीराजपुर निवासी प्रशांत गेहलोत के बताए जा रहे हैं। जिला खनिज अधिकारी ज्ञानेश्वर तिवारी ने बताया ट्रक (एमपी 11 एच 0655) में 12 घन मीटर रेत भरी थी। इसे चालक खड़ा करके भाग गया। इस पर 60 हजार पैनल्टी प्रस्तावित की गई है। वहीं दूसरा ट्रक बिना नंबर का था। इसमें 16 घन मीटर रेत भरी थी। इस पर 80 हजार रुपए पैनल्टी प्रस्तावित की है।