पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • घर पर अकेली नाबालिग के साथ छेड़छाड़

घर पर अकेली नाबालिग के साथ छेड़छाड़

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
घर पर अकेली नाबालिग के साथ छेड़छाड़

झाबुआ | घरपर अकेली नाबालिग के साथ युवक सरमा पिता कल्ला पारगी निवासी आंबाखोदरा ने छेड़छाड़ की। नाबालिग के अनुसार आरोपी ने उसका हाथ पकड़कर बोला मैं तुम्हें अपनी प|ी बनाऊंगा। शोर मचाने पर वह भाग निकला। झाबुआ कोतवाली में आरोपी के खिलाफ धारा 354 (क) और 7/8 लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।

शासकीयकार्य में बाधा डालने पर प्रकरण दर्ज

झाबुआ | थांदलापुलिस ने शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने का प्रकरण दर्ज किया है। मिली जानकारी अनुसार थांदला कृषि उपज मंडी में शासकीय शुल्क जमा कराने की बात को लेकर मोतीलाल पिता ऊंकारलाल राठौर निवासी थांदला ने प्रभाकर पिता छतरसिंह को अपशब्द कहे। प्रभाकर की शिकायत पर मोतीलाल के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया।

वाहनोंकी नीलामी आज

राणापुर | विभिन्नमामलो में जब्त 25 दोपहिया वाहनों की नीलामी शुक्रवार दोपहर में पुलिस थाने में होगी। एसडीएम अंबाराम पाटीदार एसडीओपी एनएस रावत की मौजूदगी में पूरी प्रक्रिया की जाएगी। थाना प्रभारी जेएस रावत ने बताया कोई भी व्यक्ति 2 हजार रुपए जमा कराकर नीलामी में भाग ले सकता है।