पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • किताब नहीं लाने पर छात्र का सिर दीवार में ठोका

किताब नहीं लाने पर छात्र का सिर दीवार में ठोका

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झाबुआ | किताबनहीं लेकर आने पर शिक्षक ने छात्र के बाल पकड़कर उसका सिर दीवार में ठोंक दिया। मामला प्राथमिक शाला उमरिया बजंत्री का है। यहां कक्षा चौथी के छात्र सुनील पिता बालूसिंग (12) गुरुवार सुबह बिना किताब के स्कूल पहुंच गया था। तब वहां के शिक्षक जितेंद्र डामोर ने उसके साथ मारपीट की। सुनील के बाल पकड़कर सिर दीवार से ठोंक दिया। जिससे सुनील को चोट पहुंची। ऐसे में बालू सिंग अपने बेटे सुनील को लेकर झाबुआ कोतवाली शिकायत करने पहुंचा। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस मामले में शिक्षक डामोर से संपर्क नहीं हो सका।

बालूसिंग अपने बेटे सुनील की चोट दिखाते हुए।