पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खेत में तैयार करेंगे फलों का बगीचा, बच्चे करेंगे देखभाल

खेत में तैयार करेंगे फलों का बगीचा, बच्चे करेंगे देखभाल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
होने वाली आमदनी जमा की जाएगी बच्चों के खाते में

भास्करसंवाददाता | झाबुआ

बच्चोंको पर्यावरण से जोड़ने और उसके जरिए परिवार को अतिरिक्त आमदनी का साधन मुहैया कराने के उद्देश्य से एनजीओ कम्यूनिटी फ्रेंडली मूवमेंट ने एक नई पहल की है, जिसे नाम दिया है बाल बगिया। इसके लिए राशि गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (गेल) द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी। योजना के तहत किसानों के खेतों में एक हिस्से को बगीचे के रूप में तैयार करेंगे। इसके लिए फलदार पौधे नि:शुल्क दिए जाएंगे। जिनकी देखभाल का जिम्मा किसान के बच्चे संभालेंगे। जब पौधे फल देने लगेंगे तो उनसे होने वाली आमदनी बच्चों के खाते में जमा कराई जाएगी।

पहले चरण में बांटे 638 पौधे

पहलेचरण में पिपलिया माध्यमिक विद्यालय के 29 बच्चों को कुल 638 पौधे प्रदान किए गए। अब इनका फॉलोअप किया जाएगा। बच्चों के पालकों को भी प्रेरित कर रहे हैं कि वे पौधों की देखभाल में बच्चों का सहयोग करें। बाद में जो भी आय हो, उसे बच्चों के लिए जमा कराएं।

कौन-कौन से पौधे

योजना के तहत आम, अमरूद, चीकू, नीबू पपीता के पौधे दिए जा रहे हैं। चूंकि सभी पौधे ग्राफ्टेड हैं, ऐसे में 3-4 साल में ये फल देने लग जाएंगे। जिससे किसान को स्थायी आय होगी। किसान चाहें तो बगीचे में सब्जियां भी लगा सकेंगे।

खेत में लगे पौधे में पानी देता विद्यार्थी।