पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बच्चों के साथ किशोरी बालिकाओं को खिलाई कृमिनाशक गोली

बच्चों के साथ किशोरी बालिकाओं को खिलाई कृमिनाशक गोली

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झाबुआ | राष्ट्रीयकृमिनाशक दिवस के उपलक्ष्य में मंगलवार को 1 से 19 साल तक के बच्चों किशोरी बालिकाओं को सभी सरकारी स्कूल आंगनवाड़ी केंद्रों में कृमिनाशक एल्बेंडाजोल सस्पेंशन गोली खिलाई गई। मुख्य कार्यक्रम शासकीय कन्या उमावि में हुआ। यहां जिला पंचायत सीईओ धनराजू एस, सीएमएचओ डॉ. रजनी डावर, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एससी बर्वे जिला शिक्षा अधिकारी ज्ञानेंद्र ओझा ने बालिकाओं को गोलियां वितरित की। आगामी तीन दिन जिलेभर में यह अभियान चलेगा। साथ ही बाल सुरक्षा माह में पांच वर्ष तक के बच्चों को अनिवार्यरूप से कृमिनाशक खुराक पिलाई जाएगी।