पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नेहरू बाल उद्यान की जगह बनेगा स्थायी सब्जी मार्केट

नेहरू बाल उद्यान की जगह बनेगा स्थायी सब्जी मार्केट

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
155 दुकानों की व्यवस्था होगी, कलेक्टर ने किया शहर का भ्रमण, व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए

भास्करसंवाददाता | झाबुआ

नेहरूबाल उद्यान की जगह जल्द ही स्थायी फल-सब्जी मार्केट आकार लेगा। यहां प्लेटफार्म बनाकर टीनशेड लगाकर 155 दुकानों का निर्माण किया जाएगा। इसके बाद शहर में प्रतिदिन बस स्टैंड बाजार में सड़क किनारे बैठने वाले फल-सब्जी विक्रेताओं को स्थान आवंटित करेंगे।

शहर में अब भी फल-सब्जी विक्रेताओं के लिए स्थायी ठोर नहीं है। मंगलवार को कलेक्टर बी. चंद्रशेखर भ्रमण पर निकले तो उन्होंने नेहरू बाल उद्यान को स्थायी रूप से फल-सब्जी मार्केट के रूप में विकसित करने के निर्देश दे दिए। नगर पालिका स्थल की साफ-सफाई करेगी। फल-सब्जी बाजार में जाने के लिए दो गेट प्रस्तावित किए गए हैं। एक गेट पावर हाउस रोड की तरफ से रहेगा तो दूसरा बस स्टैंड की ओर से। बस स्टैंड के हिस्से वाले गेट को बनाने के लिए एक-दो दुकानों को तोड़ना पड़ेगा। इसके लिए कलेक्टर ने एसडीएम को संबंधित दुकानदारों को नोटिस देकर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

कुएंकी सफाई कर उपयोग में लाएंगे

नेहरूबाल उद्यान के मध्य में एक कुआं है। कभी इस कुएं का उपयोग प्याऊ के लिए किया जाता था। कलेक्टर ने सीएमओ एमआर निंगवाल को कुएं की सफाई करवाकर उस पर जाली लगाने को कहा। इस स्थान से पानी निकालने वालों से जुर्माना वसूला जाएगा।

सड़ककिनारे पार्किंग पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

शहरभ्रमण के दौरान कलेक्टर ने सड़क किनारे वाहन पार्किंग किए जाने पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सड़क किनारे ठेले लगाने वालों को हटाने तथा बस स्टैंड के समीप सरकारी आवास की बाउंड्रीवाल पर अतिक्रमण कर लगी फलों की दुकानों को अन्यत्र स्थानांतरित करने के निर्देश दिए।

एसडीएम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सड़क से ठेले हटवाए।