- Hindi News
- नाली की गंदगी सड़क पर, दुर्गंध से लोग परेशान
नाली की गंदगी सड़क पर, दुर्गंध से लोग परेशान
सिद्धेश्वरकॉलोनी में नाली की गंदगी सड़क पर बह रही है। यह स्थिति बीते चार दिनों से है लेकिन अब तक किसी ने सुध नहीं ली। वार्ड के रहवासियों ने पार्षद को स्थिति से अवगत कराया, परंतु हालात जस की तस है।
ऐसे में मंगलवार को रहवासी इकट्ठा होकर सीधे नगरपालिका कार्यालय पहुंच गए। यहां उन्होंने अध्यक्ष धनसिंह बारिया सीएमओ एमआर निंगवाल को ज्ञापन सौंपकर समस्या से अवगत कराया। लोगों का कहना था नाली का पानी सड़क पर बहने से आने जाने वालों को परेशानी उठानी पड़ रही है। हमेशा दुर्गंध आती है। अध्यक्ष ने उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर रजनीकांत नागर, अजय राठौर, पिंटा सोनी, सुमन चौहान आदि मौजूद थे।
सिद्धेश्वर कॉलोनी में पिछले चार दिनों से सड़क पर गंदा पानी बह रहा है।