- Hindi News
- पांच सूत्री मांगों को लेकर धरने पर डटे सफाईकर्मी
पांच सूत्री मांगों को लेकर धरने पर डटे सफाईकर्मी
>10 वर्ष या इससे अधिक समय से काम कर रहे दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को नियमित किया जाए
> सफाईकर्मियों को शासन द्वारा निर्धारित भत्ता दिया जाए
> शासकीय आवास उपलब्ध कराएं
> नपा द्वारा दैनिक वेतनभोगी का जो पीएफ काटा जा रहा है उसका ब्योरा पासबुक दी जाए
> सभी सफाई कामगारों दैनिक वेतनभोगी को धुलाई भत्ता, गणवेश, सफाई सामग्री विशेष सफाई अभियान में कार्यरत कामगारों को दैनिक वेतन भोगी किया जाए
सफाईकर्मी मांगों को लेकर धरने पर बैठ गए।
नहीं लगाई शहर में झाड़ू
भास्करसंवाददाता | झाबुआ
अपनीपांच सूत्री लंबित मांगों को लेकर मंगलवार से नगरपालिका के सफाईकर्मी आंदोलन पर उतर गए। उन्होंने शहर में झाड़ू नहीं लगाई और नपा कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए। हालांकि सीएमओ उनकी समस्याओं के निराकरण की बात कह रहे हैं। सफाईकर्मियों का कहना था कई बार मुद्दे उठाए लेकिन समस्या का निराकरण नहीं हुआ। आखिर में हमें आंदोलन करना पड़ा। अब जब तक अधिकारी लिखित में हमारी मांग नहीं मानते तब तक काम नहीं करेंगे।
लिखितमें देने को कहा है
^सफाईकर्मियोंको उनकी मांगें लिखित में देने को कहा है। स्थानीय स्तर पर जिनका निराकरण हो सकता है वह करेंगे। शासनस्तर की मांगों को लेकर वरिष्ठ कार्यालय को मांगपत्र भेजा जाएगा। एमआरनिंगवाल, सीएमओ