- Hindi News
- पानी की बोतल रस्सी से बना सकते हैं लाइफ जैकेट
पानी की बोतल रस्सी से बना सकते हैं लाइफ जैकेट
यदिआपके पास लाइफ जैकेट नहीं है तो आवश्यकता पड़ने पर पानी की बोतल रस्सी से भी इसे तैयार किया जा सकता है। आपदा के समय घबराने के बजाए अपने आप को संतुलित रखना चाहिए। तभी आप स्थिति पर नियंत्रण पा सकते हैं।
यह बात जिला होमगार्ड अधिकारी एसके मिश्र ने कही। वे मंगलवार को वन विद्यालय में आयोजित जनजागरूकता कार्यक्रम में वनरक्षक वनपाल को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने सिलसिलेवार प्राकृतिक आपदाओं की जानकारी दी और साथ ही उपलब्ध संसाधनों के जरिए उनसे निपटने के तरीके बताए। मिश्र ने कहा घरेलू सामान से भी हम आपदा से निपटने के लिए आवश्यक उपकरण तैयार कर सकते हैं। इस दौरान पानी की बोतल रस्सी से लाइफ जैकेट तैयार करने का प्रायोगिक तरीका भी बताया गया। साथ ही जन व्यवहार में आपदा प्रबंधन करने के गुर सिखाए। कंपनी कमांडर गुलाबसिंह ने रस्सी की गांठ कैसे बांधें, इसकी जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान आपदा प्रबंधन संस्थान भोपाल की ओर से उपलब्ध कराए गए पेम्फ्लेट प्रदान किए गए।
जागरूकता
अधिकारियों ने अापदा से निपटने के गुर सिखाए।
फारेस्ट के कर्मचारियों को आपदा प्रबंधन की ट्रेनिंग दी गई।