पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जलस्तर गिरने से 350 से अधिक हैंडपंप हुए बंद

जलस्तर गिरने से 350 से अधिक हैंडपंप हुए बंद

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जलस्तरमें कमी के चलते फरवरी महीने में ही 350 से अधिक हैंडपंप ने दम तोड़ दिया। भीषण गर्मी का दौर अभी आने वाला है। इससे हालातों का अंदाजा लगाया जा सकता है। हालांकि लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (पीएचई) विभाग के अधिकारी जलसंकट से निपटने के लिए पुख्ता योजना होने की बात कह रहे हैं। दरअसल गत मानसून सत्र में औसत से कम बारिश हुई थी, जिससे भविष्य के जलसंकट का खाका पहले ही तैयार हो गया था। अब इसका असर नजर आने लगा है। एक-एक कर गांवों में हैंडपंप दम तोड़ने लगे हैं। जिले के छह विकासखंड में कुल स्थापित हैंडपंप की संख्या 13 हजार 599 है। इसमें से अब तक 368 बंद हो चुके हैं। अप्रैल-मई तक आंकड़ा एक हजार से ऊपर निकलने की संभावना है।