- Hindi News
- सर्दी जुकाम के मरीजों का भी रखा जा रहा है रिकॉर्ड
सर्दी-जुकाम के मरीजों का भी रखा जा रहा है रिकॉर्ड
स्वाइन फ्लू की आशंका के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
झाबुआ| स्वाइनफ्लू की आशंका के मद्देनजर अब जिला अस्पताल की ओपीडी में आने वाले सर्दी-जुकाम के प्रत्येक मरीज की पूरी जानकारी जुटाई जा रही है। यह पूरा डाटा सिविल सर्जन कार्यालय में दर्ज किया जा रहा है। प्रदेश में अलर्ट जारी होने के बाद प्रत्येक जिला मुख्यालय को सर्दी-जुकाम, निमोनिया स्वाइन फ्लू के संदिग्ध मरीजों पर विशेष ध्यान देने, उनका रिकॉर्ड रखने तथा ऐसे मरीजों के साथ विशेष एहतियात बरतने के निर्देश जारी हुए थे। उनके पालन में जिला अस्पताल में सर्दी-जुकाम के एक-एक मरीज की एंट्री की जा रही है। इसके अलावा स्त्री रोग, शिशु वार्ड आदि में भी रिकॉर्ड मेंटेन रखने को कहा गया है।
उपचारकी संपूर्ण व्यवस्था
^स्वाइनफ्लू के मामले में विशेष एहतियात बरती जा रही है। सर्दी-जुकाम से लेकर संदिग्ध लक्षणों वाले हर मरीज का रिकॉर्ड रखा जा रहा है। लोग घबराएं नहीं। स्वाइन फ्लू की दवा इलाज के लिए सभी व्यवस्थाएं कर ली गई हैं। हालांकि जिला अस्पताल में अब तक कोई संदिग्ध मरीज सामने नहीं आया है। डॉ.जितेंद्र बामनिया, आरएमओ, जिला अस्पताल, झाबुआ