झाबुआ -थांदला में भी आप की जीत का जश्न
झाबुआ | दिल्लीमें आप पार्टी की ऐतिहासिक जीत का जश्न झाबुआ में भी मनाया गया। आप कार्यकर्ताओं ने बस स्टैंड पर आतिशबाजी की और मिठाई बांटी। इस मौके पर डॉ. एपी पाठक सहित अन्य नेता कार्यकर्ता मौजूद थे।
थांदला|दिल्लीमें आम आदमी पार्टी की ऐतिहासिक जीत पर यहां आप कार्यकर्ताओं ने खुशियां मनाई। तहसील संयोजक करणसिंह सिंगाड़ नगर अध्यक्ष गजेंद्रसिंह चौहान ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर मिठाई बांटी।