पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के परिणाम घोषित 14 को देंगे पुरस्कार

भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के परिणाम घोषित 14 को देंगे पुरस्कार

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के परिणाम घोषित 14 को देंगे पुरस्कार

भास्करसंवाददाता | झाबुआ

अखिलविश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा आयोजित भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए। परीक्षा में जिला स्तरीय प्रावीण्य सूची में छात्राओं ने बाजी मारी। परीक्षा के जिला संयोजक श्याम त्रिवेदी ने बताया पिछले वर्ष 11 अक्टूबर को परीक्षा आयोजित की गई थी। इसमें कक्षा 5वीं से लेकर महाविद्यालय स्तर तक के 25 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया था। त्रिवेदी ने बताया पुरस्कार वितरण समारोह 14 फरवरी शनिवार को बसंत कॉलोनी स्थित गायत्री शक्तिपीठ पर सुबह 11 बजे रखा गया है। यहां जिला एवं तहसील स्तर पर प्रावीण्य सूची में प्रथम, द्वितीय तृतीय आने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार दिए जाएंगे।