- Hindi News
- सैयदना साहब के बताए मार्ग का अनुसरण करें
सैयदना साहब के बताए मार्ग का अनुसरण करें
झाबुआ में हुए रक्तदान कार्यक्रम में मेघनगर के वाली मुल्ला ने भी भाग लिया।
भास्कर संवाददाता | मेघनगर
दाउदीबोहरा समाज के 52वें धर्मगुरु सैयदना मोहम्मद बुरहानुद्दीन साहब की 104वीं 53वें धर्मगुरु सैयदना आलीकदर मुफद्दल सैफुद्दीन साहब की सालगिरह जैनी मसजिद में उत्साह के साथ मनाई गई। सोमवार को साालगिरह के मुबारक मौके पर उदयपुर (राजस्थान) से आलीकदर मौला की वाअज का सीधा प्रसारण सैटेलाइट के माध्यम से किया गया। जैनी मस्जिद में भी समाजजनों एकत्रित होकर वाअज सुनी। जिसमें मौला ने एकता मिल-जुलकर रहने पर जोर दिया। उन्होंने 52वें धर्मगुरु सैयदना साहब के बताए मार्ग का अनुसरण करने को कहा। साथ ही विश्व में पर्यावरण संरक्षण के सिद्धांत पर चलने की बात कही। जन्मदिन के उपलक्ष्य में समाजजनों ने जिला अस्पताल जाकर रक्तदान किया। जिसमें मेघनगर वाली मुल्ला अली असगर बोहरा, मोहम्मद भाई लीमखेड़ा, यूसुफ भाई चल्लावाला, अली असगर ईज्जी, यूसुफ बाम्बे ने रक्तदान किया।
40दिन तक हुए कार्यक्रम
जन्मदिनके उपलक्ष्य में बोहरा समाज द्वारा ईद मिलादुन्नबी से कार्यक्रम शुरू हो गए थे। जो सैयदना साहब की सालगिरह तक चले। आमिल साहब शेख जूजर भाई खेड़ीवाला ने मार्गदर्शन दिया। मुजाकेरात, मजलिस, दावत आदि धार्मिक कार्यक्रम शेख शब्बीरभाई पोरबंदरवाला की सदारत में संपन्न हुए।