डाकन कहकर महिला को प्रताडि़त किया
डाकन कहकर महिला को प्रताडि़त किया
झाबुआ| एकमहिला को डाकन कहकर प्रताड़ित किए जाने का मामला सामने आया है। घटना ग्राम पानकी की है। पुलिस के अनुसार 35 वर्षीय गंगाबाई पति अजय भाबोर को आरोपी सडिया पिता लालू भूरिया कई दिनों से डाकन कहकर प्रताड़ित कर रहा था। आरोपी ने उसके घर पर पत्थर भी फेंके। महिला की शिकायत पर झाबुआ कोतवाली में आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज किया।