पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए सावधानी बरतने की सलाह

स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए सावधानी बरतने की सलाह

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए सावधानी बरतने की सलाह

भास्करसंवाददाता | झाबुआ

प्रदेशके अलग-अलग स्थानों से स्वाइन फ्लू फैलने की रही खबरों के बीच प्रशासन ने नागरिकों से सावधानी बरतने की अपील की है। स्वाइन फ्लू की रोकथाम उपचार के लिए जिला अस्पताल में अलग से स्क्रीनिंग सेंटर स्थापित किया गया है। जहां सर्दी-खांसी बुखार के मरीजों का उपचार किया जाएगा। संदेहास्पद मरीजों के लिए अलग से आइसोलेशन वार्ड बनाया है। लोगों को सलाह दी जा रही है कि वे सर्दी-जुकाम, खांसी बुखार की स्थिति में तत्काल डॉक्टर से परामर्श कर उपचार लें।

यहकी अपील

>आम जनता के साथ ही स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थियों को सामान्य सर्दी-जुकाम भी हो तो वे तत्काल जिला अस्पताल में उपचार कराएं।

> यदि किसी बच्चे को निरंतर सर्दी-खांसी बनी रहती है, नाक बह रही हो और बुखार के साथ सांस लेने में दिक्कत हो तो उसे तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाएं।

> छोटे बच्चे गर्भवती महिलाओं के संबंध में विशेष सावधानी बरतें।

> मुंह नाक को कपड़े से ढंकें। खांसने वाले से दूरी बनाएं। हाथों को नियमित रूप से साबुन से अच्छी तरह धोएं।

> भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में जाने से बचें।