- Hindi News
- 16 वर्षीय किशोर ने फांसी लगाकर आत्महत्या की
16 वर्षीय किशोर ने फांसी लगाकर आत्महत्या की
राणापुर थाना क्षेत्र के ग्राम कांकरादरा का मामला
भास्करसंवाददाता | झाबुआ
ग्रामकांकरादरा में गुरुवार को एक किशोर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह घर पर दादी के साथ रहता था। परिवार के अन्य सदस्य मजदूरी करने गुजरात गए हैं।
मिली जानकारी अनुसार 16 वर्षीय विजय मन्नू मचार बुधवार रात घर में एक कमरे में सो रहा था जबकि उसकी दादी दूसरे कमरे में थी। गुरुवार सुबह करीब 8 बजे दादी ने चाय पीने के लिए विजय को आवाज लगाई तो कोई जवाब नहीं मिला। ऐसे में दादी ने अंदर जाकर देखा तो उनके होश उड़ गए। विजय गले में रस्सी का फंदा डालकर लटका था। ऐसे में उसकी दादी जोर-जोर से रोने लगी। आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। जानकारी लगते ही कुंदनपुर चौकी प्रभारी भरतसिंह नायक मौके पर पहुंचे और पंचनामा बनाया। बताया जाता है कि दो वर्ष पूर्व विजय का मानसिक संतुलन बिगड़ गया था। इस वजह से उसके माता-पिता उसके दो बड़े भाइयों को अपने साथ गुजरात ले गए और उसे यहीं छोड़ गए थे। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।