जवानों ने मैदान में दिखाया दमखम
पुलिस विभाग की अंतर अनुविभागीय खेलकूद स्पर्धा संपन्न
भास्करसंवाददाता | झाबुआ
अपराधियोंकी धरपकड़ के लिए दौड़ने वाले जवानों ने गुरुवार को खेल मैदान में अपनी प्रतिभा दिखाई। मौका था अंतर अनुविभागीय खेलकूद स्पर्धा का। खिलाड़ियों ने फुटबॉल, वालीबॉल, कबड्डी के साथ दौड़ में भाग लिया। विजेता टीम और खिलाड़ियों को रेंज स्तर पर आयोजित होने वाली स्पर्धा में खेलने का का मौका मिलेगा।
स्पर्धाके परिणाम
फुटबॉलकबड्डी स्पर्धा में झाबुआ अनुविभाग की टीम विजेता रही। वालीबॉल में पेटलावद अनुविभाग की टीम ने जीत हासिल की। 100 मीटर दौड़ में प्रथम आरक्षक रूपसिंह, द्वितीय दीपक तीसरे स्थान पर आरक्षक सुनील रहे। 400 मीटर दौड़ में सुनील ने पहला स्थान प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर रूपसिंह तीसरे स्थान पर रघुवीर रहे। वहीं 200 मीटर दौड़ में प्रथम दीपक पटेल, द्वितीय मोहन आस्के तीसरा स्थान आरक्षक सुनील ने प्राप्त किया।
झाबुआ. पुिलस लाइन में विभागीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता आयोजित की गई।