पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बकायादारों का कनेक्शन काटने बार बार बंद कर रहे बिजली

बकायादारों का कनेक्शन काटने बार-बार बंद कर रहे बिजली

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आम उपभोक्ता व्यापारी हो रहे परेशान

भास्करसंवाददाता | बामनिया

बिजलीकंपनी बिजली बिल के बकायादारों के कनेक्शन काटने के लिए दिन में कई बार लाइट काट रही है। इससे आम उपभोक्ताओं और व्यापारियों को परेशानी उठाना पड़ रही है।

बकायादारों की बिजली काटने का कार्य कनिष्ठ यंत्री द्वारा अपने दल के साथ पिछले कई दिनों से किया जा रहा है। इसके चलते दिन में कई बार बिजली बंद कर दी जाती है। बार-बार बिजली सप्लाय बंद-चालू होने से विद्युत उपकरण पर भी असर पड़ रहा है। साथ ही बिजली से जुड़े व्यवसायियों का कामकाज भी बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। लोगों ने मांग की है कि बकायादारों की बिजली काटने या मेंटेनेंस संबंधी कार्य के लिए स्थानीय स्तर पर एक निश्चित शेड्यूल बनाया जाए ताकि उपभोक्ताओं को परेशानी ना हो।

जिम्मेदारबोले

^आपनेसमस्या से अवगत करवाया है, मैं इसके लिए कटौती का शेड्यूल निर्धारित करने के निर्देश दूंगा। कोशिश करेंगे कि दोपहर 3 से शाम 6 बजे के बीच शेड्यूल तय किया जाए। बीएमगुप्ता, डीई, विविकंप, झाबुआ