पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भजन संध्या आज, प्रचार रथ रवाना

भजन संध्या आज, प्रचार रथ रवाना

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
13फरवरी की शाम उत्कृष्ट विद्यालय मैदान पर आयोजित होने वाली प्रख्यात भजन गायक विनोद अग्रवाल की ‘एक शाम मुरली वाले के नाम’ भजन संध्या की तैयारियां अंतिम दौर में हैं। गुरुवार को राजबाड़ा चौक से प्रचार रथ रवाना किया गया। रथ को समाज सेवी प्रकाश पडियार राधाकृष्ण मंदिर के महंत मनीष बैरागी ने हरी झंडी दिखाई। आयोजक सुदामा मंडल द्वारा भजन संध्या की तैयारियों में किसी प्रकार की कसर बाकी नहीं रखी जा रही है। सजावट के लिए इंदौर से फूल मंगवाए जा रहे हैं तो साउंड सिस्टम दिल्ली से आएगा। उत्कृष्ट विद्यालय मैदान पर भक्तों के बैठने के लिए अलग-अलग विभाग बनाए जा रहे हैं। महिलाओं के लिए अलग से व्यवस्था रहेगी। सुदामा मंडल के सदस्यों ने नगर की सभी सामाजिक धार्मिक संस्थाओं को आयोजन से जोड़ते हुए अलग-अलग समितियां गठित की हैं। एक दिन पूर्व 12 जनवरी को उत्कृष्ट विद्यालय मैदान पर 6 फीट ऊंचा मंच तैयार कर दिया जाएगा। मंच के ठीक सामने कृष्णभक्ति में लीन होकर नृत्य करने वालों के लिए 2 हजार वर्गफीट का स्थान छोड़ा जा रहा है। बैठक व्यवस्था पूरी तरह भारतीय होगी। कार्यक्रम स्थल पर एक भी कुर्सी नहीं लगाई जाएगी।

संतोंके लिए अलग से बनेगा मंच

मीडियाप्रभारी राजेंद्र सोनी ने बताया संतों को बैठाने के लिए अलग से व्यवस्था की जा रही है। कार्यक्रम में पीपलखूंटा के महंत दयारामदासजी महाराज, शिवगंगा प्रमुख महेश शर्मा, खुमसिंह महाराज, कानूजी महाराज, गंगूजी महाराज आदि को आमंत्रित किया है। व्यवस्था की बागडोर सुदामा मंडल के नीरजसिंह राठौर, सुधीर कुशवाह, राकेश झरबड़े, जितेंद्र शाह, अरूण भावसार, संतोष जैन नाकोड़ा, देवेंद्र पंचाल, राधेश्याम पटेल, अब्दुल रहीम, प्रदीप व्यास, केसी टेलर आदि संभाल रहे हैं।

दिल्लीका साउंड सिस्टम, स्क्रीन लगेगी

सुदामामंडल के अजय पंवार ने बताया भजन संध्या के लिए साउंड सिस्टम दिल्ली से आएगा। इसके संचालन के लिए 10 सदस्यीय टीम भी दिल्ली से झाबुआ रही है। लोगों की सुविधा के लिए पंडाल में दो बड़ी स्क्रीन लगाई जाएगी।

गोवर्धननाथजीकी हवेली के दर्शन करेंगे

भजनगायक विनोद अग्रवाल सुबह साढ़े 5 बजे मेघनगर रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे। यहां आदिवासी अंचल की परंपरानुसार उनका स्वागत किया जाएगा। सुबह 10 बजे वे नगर के प्राचीन श्री गोवर्धननाथ मंदिर में दर्शन करने पहुंचेंगे। इसके पश्चात तीर्थस्थल देवझिरी में दर्शन के लिए जाएंगे।

नागरब्राह्मण समाज करेगा स्वागत

भजनसंध्या से पूर्व नागर ब्राह्मण समाज द्वारा भजन गायक अग्रवाल का स्वागत किया जाएगा। यह जानकारी समाज के कोषाध्यक्ष सुभाष नागर ने दी।

झाबुआ. भजन संध्या के प्रचार के लिए रथ रवाना किया गया।