पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाजपा एकमात्र कैडरबेस राजनीतिक दल: शैलेष दुबे

भाजपा एकमात्र कैडरबेस राजनीतिक दल: शैलेष दुबे

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
समर्पण दिवस पर किया आजीवन सहयोग निधि का संग्रहण

झाबुआ| देशके विभिन्न राजनीतिक दलों की तरह भाजपा व्यक्तिवादी दल नहीं बल्कि कैडरबेस पार्टी है। यह दल कार्यकर्ताओं के समूह का प्रमाणित दल है। इसके प्रबंधन में पूरी पारदर्शिता बरती जाती है। कार्यकर्ताओं द्वारा अपनी मेहनत से कमाई गई राशि के समर्पण से एकत्रित रकम से पार्टी की गतिविधियों का संचालन किया जाता है।

यह बात भाजपा जिलाध्यक्ष शैलेष दुबे ने कही। वे समर्पण दिवस कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा पिछले चार सालों से भाजपा एक ही दिन में अपने पदाधिकारी कार्यकर्ताओं से समर्पण राशि एकत्रित करने की परंपरा स्थापित कर चुकी है। झाबुआ नगर मंडल आज ही 1 लाख 51 हजार के समर्पण निधि के लक्ष्य को पूरा करेगा। श्री दुबे ने कहा हमें अब भाजपा के सदस्यता अभियान को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ संचालित करना है। मंडलस्तर से लेकर बूथस्तर तक एक अभियान के रूप में सदस्यता अभियान को चलाकर दिए गए लक्ष्य को पूरा करना है। नगर मंडल मे 120 सक्रिय सदस्य बनाने के लिए आगामी 13, 14 15 फरवरी को राजगढ़ नाका, राजबाड़ा चौक बस स्टैंड पर काउंटर लगाकर सदस्यता अभियान को तेजी से चलाना है। इसके लिए प्रत्येक सक्रिय सदस्य को 100-100 के मान से सदस्य बनाने का लक्ष्य पूरा करना होगा। जिलाध्यक्ष ने त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था के चुनाव में पार्टी कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका का जिक्र करते हुए कहा कि प्रथम द्वितीय चरण के चुनाव के बाद अब तीसरे चरण में जिला पंचायत के शेष 6 वार्ड में शत-प्रतिशत जीत दर्ज करने के लिए मेहनत करना होगी।

कार्यक्रम में भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष गोपालसिंह पंवार ने समर्पण राशि के लक्ष्य को पूरा करने के लिए सभी से मुक्तहस्त से सहयोग करने का आह्वान किया। कार्यकर्ताओं को प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य दौलत भावसार जिला समर्पण निधि प्रभारी कमलेश दातला ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर सभी पार्टी पदाधिकारी मौजूद थे। संचालन नगर मंडल अध्यक्ष गोपालसिंह पंवार ने किया। आभार बबलू सकलेचा ने माना।

बैठक को संबोधित करते नगर मंडल अध्यक्ष।