पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • झाबुआ | कीटनाशकका सही मात्रा में छिड़काव नहीं किया गया

झाबुआ | कीटनाशकका सही मात्रा में छिड़काव नहीं किया गया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झाबुआ | कीटनाशकका सही मात्रा में छिड़काव नहीं किया गया तो फसल को नुकसान पहुंच सकता है। कीटनाशक हमेशा विश्वसनीय दुकान से ही खरीदें। यह कहना था कृषि महाविद्यालय इंदौर की छात्राओं का। वे ग्राम छोटा गुड़ा में किसानों को कीटनाशक छिड़काव का प्रशिक्षण दे रही थीं। छात्रा नेहा राजावत, ममता सोलंकी, तृप्ति मांदलिया दीपिका मीणा ने कीटनाशक का महत्व और उपयोगिता बताई। छात्रा कविता पडियार, कंचना सहारे, दीपिका ठाकुर उषा परमार, टीना पाटीदार प्रियंका वाखले ने कीटनाशक दवाओं के छिड़काव के समय रखी जाने वाली सावधानियों से अवगत कराया। साथ ही प्रायोगिक रूप से कीटनाशक छिड़काव का सही तरीका बताया।

कपड़ेलेने निकली नाबालिग वापस नहीं लौटी

झाबुआ| घरसे कपड़े लेने निकली नाबालिग वापस नहीं लौटी। परिजन की शिकायत पर झाबुआ कोतवाली में अपहरण का मामला दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार ग्राम पिपलदेहला की 17 वर्षीय बालिका झाबुआ जाने का कहकर निकली थी। जब वापस नहीं आई तो परिजन ढूंढने निकले। पता चला अज्ञात युवक उसे अगवा कर ले गया है। झाबुआ कोतवाली में आरोपी के खिलाफ 363 और 7/8 लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया गया।

चांदीके जेवरात चुरा ले गए बदमाश

झाबुआ| ग्रामढांढनिया में बदमाशों ने गुटलीबाई पति दीता ओहरी के घर को निशाना बनाया। वे घर से चांदी के पायजेब, कंदौरा मोबाइल चुरा ले गए। मेघनगर थाने में चोरी का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।

हनुमानमंदिर में चोरी

पेटलावद| पेटलावदके मेला ग्राउंड स्थित खेड़ापति हनुमान मंदिर में चोरी हो गई। चोर चैनल गेट का ताला तोड़कर अंदर दाखिल हुए। उन्होंने दानपेटी का ताला तोड़कर उसमें रखे करीब डेढ़ हजार रुपए पर हाथ साफ कर दिया। पेटलावद थाने में मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने दो चोरों को गिरफ्तार भी कर लिया है।

बाइककी टक्कर से युवक घायल

झाबुआ| बाइक(एमपी 45 एमडी 8810) के चालक की लापरवाही से युवक प्रताप पिता नवल निवासी दौलतपुरा घायल हो गया। झाबुआ कोतवाली में बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

पेंशनमें से खर्च देने को लेकर बेटे ने किया विवाद

झाबुआ| पेंशनसे खर्च मांगते हुए बेटे ने अपने पिता से विवाद किया। मामला मेघनगर थाने के गांव नवापाड़ा धन्ना का है। पुलिस के अनुसार जयराम पिता जार्ज भाबर (62) सेवानिवृत्त कर्मचारी है। उसे पेंशन म