- Hindi News
- लव जेहाद क्या है मुझे इसकी जानकारी नहीं : अंतरसिंह आर्य
लव-जेहाद क्या है मुझे इसकी जानकारी नहीं : अंतरसिंह आर्य
संवेदनशील मुद्दे पर बोलने से बचे प्रभारी मंत्री, कहा गांव का आदमी हूं, माताजी का निधन हो गया था इसलिए कुछ पता नहीं
झाबुआ| लव-जेहादको लेकर देशभर में छिड़ी बहस से भाजपा के मंत्री अंतरसिंह आर्य वाकिफ नहीं हैं। रविवार को पार्टी कार्यक्रम में भाग लेने आए मंत्रीजी से जब इस मुद्दे को लेकर सवाल किया गया तो वह जानकारी नहीं होने की बात कहकर टाल गए। उन्होंने कहा मैं गांव का आदमी हूं और माताजी का निधन हो जाने से पिछले कुछ समय से देश-दुनिया से कटा सा था। इसलिए लव-जेहाद क्या है, इसकी जानकारी मुझे नहीं है। पार्टी बैठक को लेकर उन्होंने कहा प्रधानमंत्रीजी ने 100 दिन की कार्ययोजना बनाई है, उसी से कार्यकर्ताओं को अवगत कराना है। श्रम विभाग में शत-प्रतिशत मजदूरों का पंजीयन कर उनका डाटा पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित की जाने वाली बिजनेस समिट को लेकर कांग्रेस द्वारा पैसों की बर्बादी का आरोप लगाए जाने के सवाल पर आर्य ने कहा अब उनके पास कोई मुद्दा बचा नहीं है। इसलिए वे कुछ भी बयान दे रहे हैं।