पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चुनाव में पार्टी से सर्वमान्य एक ही उम्मीदवार खड़ा हो

चुनाव में पार्टी से सर्वमान्य एक ही उम्मीदवार खड़ा हो

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लंबेसमय के बाद रविवार को जिला मुख्यालय पर भाजपा की जिलास्तरीय बैठक का आयोजन हुआ। यहां प्रभारी मंत्री अंतरसिंह आर्य और क्षेत्रीय सांसद दिलीपसिंह भूरिया ने पदाधिकारी कार्यकर्ताओं की क्लास ली। सभी से पंचायत चुनाव में एकजुट होकर पार्टी की जीत के लिए काम करने का आह्वान किया।

दोपहर करीब 12 बजे सज्जन रोड स्थित निजी गार्डन में बैठक प्रारंभ हुई। प्रभारी मंत्री आर्य ने कहा लोकसभा विधानसभा चुनावों की तरह ही अब जिला पंचायत, जनपद और ग्राम पंचायत में जीत का परचम फहराना है। आर्य ने स्पष्ट कर दिया कि ग्राम पंचायत, जनपद जिला पंचायत चुनाव में पार्टी से सर्वमान्य एक ही उम्मीदवार खड़ा हो, ताकि जीत में कोई मुश्किल आए। जिले की त्रिस्तरीय पंचायती राज के चुनावों में भाजपा को जीत दिलाकर कांग्रेस का जिले से पूरी तरह सफाया करना है। सांसद दिलीपसिंह भूरिया ने कार्यकर्ताओं को नसीहत देते हुए कहा दिल्ली से लेकर झाबुआ तक आज भाजपा का राज है। इसलिए कार्यकर्ताओं को बहानेबाजी से बचते हुए काम करना होगा। उन्होंने प्रधानमंत्री की जनधन योजना की विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कार्यकर्ता अधिक से अधिक ग्रामीणों के खाते खुलवाने में मदद करें। भूरिया ने कहा पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कांतिलाल भूरिया जिला पंचायत अध्यक्ष कलावती भूरिया के पास अब विकास को लेकर कोई मुद्दे नहीं बचे हैं। वे केवल अफवाह फैलाने का काम कर रहे हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष शैलेष दुबे ने कहा हमें रणनीति बनाकर कांग्रेस का पूरे जिले से सफाया करने के लिए हमें मेहनत करना होगी। दुबे ने बताया 15 से 25 सितंबर तक पूरे जिले में बूथ लेवल कमेटियों के प्रशिक्षण का कार्य होगा। इसे सभी पूरी गंभीरता से लें। 25 सितंबर से प्रारंभ होने वाले कृषि महोत्सव को लेकर उन्होंने कहा यह मुख्यमंत्री की प्राथमिकता वाला कार्यक्रम है। इसमें सभी की सहभागिता जरूरी है। कार्यक्रम को पेटलावद विधायक निर्मला भूरिया, झाबुआ विधायक शांतिलाल बिलवाल थांदला विधायक कलसिंह भाबर ने भी संबोधित किया।

शोकसंवेदनाएं व्यक्त की

बैठकके दौरान प्रभारी मंत्री की माताजी, दिवंगत भाजपा नेता ठाकुर विजेंद्रसिंह, मेघनगर के मंडल अध्यक्ष के पिता सुरजी डामोर, थांदला में हुए हादसे में मृतक चार मजदूर तथा जम्मू-कश्मीर त्रासदी में जान गंवाने वालों के प्रति शोक संवेदनाएं प्रकट कर दो मिनट का मौन रख श्रद्धांज