पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एक चिट्‌ठी लिखूंगा तो जेल जाओगे करोसिया

एक चिट्‌ठी लिखूंगा तो जेल जाओगे - करोसिया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मप्रराज्य सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य जटाशंकर करोसिया ने रविवार को नपा के सफाईकर्मियों के सामने ही सीएमओ एमआर निंगवाल की क्लास ले ली। शासन की योजनाओं से जुड़े कई सवालों के जवाब सीएमओ नहीं दे पाए। ऐसे में करोसिया खासे नाराज हुए और बोले कि चलो नोट करों मैं तुम्हें बताता हूं, बाद में काम आएगा।

सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य करोसिया अपने अधिकृत दौरे पर झाबुआ आए थे। वे सर्किट हाउस पर सफाईकर्मियों और सीएमओ से रूबरू हुए। सफाईकर्मियों की समस्या जानकार उनके सामने ही सीएमओ निंगवाल पर सवाल दाग दिए। करोसिया ने श्रम विभाग की गाइड लाइन के अनुसार सफाईकर्मियों का वेतन कुशल, अकुशल अद्धकुशल श्रमिक के रूप में कितना होना चाहिए, जब यह सवाल किया तो सीएमओ बगले झांकने लगे। इस पर उन्होंने कह दिया सीएमओ होकर आपको जानकारी नहीं है। चलो मैं बता देता हूं। उन्होंने सितंबर माह का वेतन नवीन गाइड लाइन के अनुसार ही दिए जाने के निर्देश दिए। जब करोसिया को पता चला कि वेतन विसंगति के चलते नपा के सफाई कर्मचारियों को सही वेतन नहीं मिल पा रहा है तो उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए कड़े शब्दों में कह दिया कि ये सीधे-सीधे सफाई कर्मियों का आर्थिक शोषण है। मुझे प्रमुख सचिव को सिर्फ एक लाइन लिखकर देना है और सीएमओ जेल चले जाएंगे। चूंकि सीएमओ निंगवाल ने हाल ही में चार्ज लिया है तो उन्हें शासन के निर्देशानुसार सफाईकर्मियों के हित में कार्य करने के निर्देश दिए।

सीएमओ निंगवाल की क्लास लेते जटाशंकर करोसिया।

आयोग के सदस्य को अपनी समस्या बताने पहुंचे सफाईकर्मी।

15 दिन में मेडिकल परीक्षण होगा

राज्य सफाई आयोग के सदस्य करोसिया ने सफाईकमिर्या से सवाल किया कि उनका मेडिकल परीक्षण कब हुआ तो सभी ने बताया दो साल पहले। इसके लिए भुगतान भी उन्होंने ही किया था। इस पर करोसिया ने सीएमओ को 15 दिन के भीतर सभी सफाईकर्मियों का मेडिकल परीक्षण कराने के निर्देश दे दिए। साथ ही उन्हें मुंह पर लगाने के लिए मास्क देने को कहा। सफाईकर्मियों के लिए मांगलिक भवन बनाने के लिए स्थान देखने के निर्देश भी दिए। करोसिया को सफाईकर्मियों ने कई सारी समस्याएं बताई, जिनका उन्होंने निराकरण का आश्वासन दिया। साथ ही कहा कि यदि कोई शिकायत हो तो वे मोबाइल पर भी संपर्क कर सकते हैं।

दौरा | सफाईकर्मियों के सामने मप्र राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य ने ली सीए