पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सर्वर बंद होने से चरमराई ई पेमेंट व्यवस्था

सर्वर बंद होने से चरमराई ई-पेमेंट व्यवस्था

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सर्वर बंद होने से चरमराई ई-पेमेंट व्यवस्था

भास्कर संवाददाता | झाबुआ

केंद्रीयसर्वरबंद होने से कोषालय की पेमेंट व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। 12 सितंबर से यह परेशानी उपजी, जिससे सभी तरह के सरकारी भुगतान अटक गए हैं। हालांकि अधिकारी सोमवार तक व्यवस्था में सुधार की बात कह रहे हैं। पेमेंट नहीं होने से इसका सीधा असर सरकारी विभागों की सेवाओं पर पड़ा है। सर्वर बंद होने से कोषालय में बिल तैयार करने से लेकर अन्य काम तो हो रहे हैं, लेकिन फाइल पेमेंट के सिस्टम पर सेव नहीं हो पा रही। कोषालय से प्रतिदिन लाखों रुपए का पेमेंट होता है। इसमें सभी विभागों की योजनाएं, स्कूल छात्रवृत्ति, ठेकेदारों का भुगतान, वेतन, पेंशन, भत्ते सहित अन्य सेवाएं शामिल हैं।

ओवरड्राफ्ट होने पर बनती है ऐसी स्थिति- बतायाजाता है कि ऐसी स्थिति तब बनती है जब ओवर ड्राफ्ट के हालात पैदा हो जाएं। बहरहाल शुक्रवार से कोषालय ने योजनाओं एवं अन्य विभाग से आने वाले बिल रोक लिए हैं। इनमें होने वाली समस्त औपचारिकताएं पूर्ण कर ली हैं, लेकिन भुगतान के लिए फाइल सर्वर पर नहीं डाली गई।

^शुक्रवारकोदेखा था तो भोपाल से ही सर्वर बंद था। शनिवार-रविवार का अवकाश जाने से वैसे ही काम नहीं हुआ। उम्मीद है कि सोमवार को सर्वर फिर से चालू हो जाएगा, जिससे पेमेंट में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आएगी। ममताचंगोड़, जिलाकोषालय अधिकारी, झाबुआ