- Hindi News
- पुलिया पर हुए गड्ढे, वाहन चालक हो रहे परेशान
पुलिया पर हुए गड्ढे, वाहन चालक हो रहे परेशान
राणापुर | विवादोंमें उलझी कब्रिस्तान की पुलिया पर इन दिनों बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। गड्ढों में बारिश का पानी भर जाने से वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पुलिया भी क्षतिग्रस्त है, ऐसे में यहां हमेशा दुर्घटना का अंदेशा रहता है। उल्लेखनीय है कि ये पुलिया झाबुआ-कुक्षी स्टेट हाईवे क्रमांक 39 पर आती है। इसके निर्माण का जिम्मा एमपीआरडीसी का है। विवाद में उलझ जाने से एमपीआरडीसी इसका काम शुरू नहीं कर पा रही है। बारिश का सीजन गया, लेकिन विवाद का हल अब तक नहीं हुआ। जिसका खामियाजा वाहन चालकों को उठाना पड़ रहा है।
पुलिया पर इस तरह हो रहे हैं गड्ढे।