पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सामाजिक संगठनों के साथ बैठकर बनाई चल समारोह के स्वागत की योजना

सामाजिक संगठनों के साथ बैठकर बनाई चल समारोह के स्वागत की योजना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीनवदुर्गा महोत्सव समिति राजगढ़ नाका द्वारा निकाले जाने वाले चल समारोह की पूर्व तैयारियों के रूप में रविवार दोपहर नगरपालिका के सभाकक्ष में शहर के विभिन्न सामाजिक संगठनों की संयुक्त बैठक हुई। इसमें चल समारोह का स्वागत पारंपरिक रूप से करने का निर्णय लिया गया। गौरतलब है कि घटस्थापना के दिन निकलने वाले चल समारोह में देश के ख्यात कलाकार झाबुआ आकर प्रस्तुति देते हैं। इनके स्वागत के लिए सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों से विचार-विमर्श कर विस्तृत कार्ययोजना बनाई गई। यहां नपा अध्यक्ष धनसिंह बारिया ने कहा चल समारोह जिले की पहचान बन चुका है। इसमें पूरे शहर की सहभागिता रहती है। बाहर से जो कलाकार यहां आए, वे अपने मन-मस्तिष्क में झाबुआ की छवि लेकर जाएं। इसमें सामाजिक संगठनों की अहम भूमिका होगी। विधायक शांतिलाल बिलवाल ने भी सभी से कलाकारों का अभूतपूर्व स्वागत करने की बात कही। कार्यक्रम संयोजक विनीत तिवारी राजेश चौहान ने कार्ययोजना पर विस्तार से प्रकाश डाला। मौजूद समाजजनों ने अपने-अपने सुझाव रखे। इस मौके पर सोनी समाज, जैन समाज, नीमा समाज, ईसाई समाज, मुस्लिम समाज, बोहरा समाज, ब्राह्मण समाज, राजपूत समाज, रोटरी क्लब, जैन सोश्यल ग्रुप मैत्री, संकल्प ग्रुप, सांत्वना समूह, दिगंबर जैन समाज, झाबुआ का राजा ग्रुप, आजाद साहित्य परिषद, मेडिकल एसोसिएशन, बस स्टैंड, टी स्टॉल एसोसिएशन, आसरा पारमार्थिक ट्रस्ट, श्री हनुमान सेवा समिति, श्री राम सेवा समिति, साजरंग, सर्वोदय कला मंडल, संत रविदास समाज, धर्म रक्षा समिति, त्रिवेणी परिवार, राठौर समाज, अखिल भारतीय क्षत्रीय महासभा, महाराष्ट्रीयन समाज आदि समाजों के प्रतिनिधि उपस्थित थे। बैठक में सभी समाज के प्रतिनिधियों को नवदुर्गा महोत्सव समिति द्वारा टेबल कैलेंडर प्रतीक स्वरूप भेंट कर सम्मानित किया गया।

बैठक में समाज के प्रतिनिधियों को सम्मानित किया।