युवा उत्सव 12 को
युवा उत्सव 12 को
झाबुआ | खेलएवं युवा कल्याण विभाग द्वारा 12 दिसंबर को सुबह 11 बजे से बहुउद्देश्यीय खेल परिसर में जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन किया जाएगा। जिला खेल अधिकारी ओपी हरोड़ ने बताया आयोजन का उद्देश्य जिले में सांस्कृतिक क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने वाले 15 से 35 वर्ष आयु वर्ग के कलाकारों को प्रोत्साहन देना है। युवा उत्सव में लोक गीत, लोक नृत्य, एकांकी, नाटक, कत्थक, शास्त्रीय गायन, शास्त्रीय नृत्य, भरत नाट्यम, सितार वादन, तबला वादन आदि विधा में कलाकार अपनी प्रस्तुति दे सकेंगे। विकासखंडस्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले कलाकारों को संभागस्तरीय स्पर्धा में भाग लेने का मौका मिलेगा।