- Hindi News
- सरकारी जमीन पर कब्जा कर बनाए भवन गिराएंगे
सरकारी जमीन पर कब्जा कर बनाए भवन गिराएंगे
सरकारी जमीन पर कब्जा कर बनाए भवन गिराएंगे
झाबुआ | सरकारीजमीन पर अतिक्रमण कर बनाए गए भवनों को जमींदोज किया जाएगा। कलेक्टर ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। दरअसल पिछले दिनों इस तरह के कुछ मामले सामने आने के बाद यह कदम उठाया गया है। सोमवार को समयावधि पत्रों की बैठक में कलेक्टर ने स्पष्ट कर दिया कि किसी भी सूरत में अवैध अतिक्रमण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साथ ही क्षेत्र में संचालित अवैध पैथोलॉजी लैब भी बंद कराने की दिशा में कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर ने शिक्षकों के हित में निर्देश देते हुए कहा उनसे किसी भी प्रकार का गैर शिक्षकीय कार्य नहीं लिया जाए। यदि ऐसा होता है तो संबंधित कार्यालय प्रमुख के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।